
CG News: चन्दूलाल चन्द्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कचांदुर की प्रबंधकारिणी स्वशासी समिति की बैठक महाविद्यालय के सभा कक्ष में संभाग आयुक्त एसएन राठौर की अध्यक्षता में हुई। एडीएम अरविन्द एक्का भी बैठक में समिलित हुए। बैठक में समिति की नवीन नियमावली, बजट, चिकित्सा महाविद्यालय के आवश्यकताओं की आपूर्ति व समस्याओं के समाधान के संबंध में निर्णय लिए गए। शहर से महाविद्यालय तक सुविधाजनक आवागमन के लिए सिटी बस चलाने का फैसला किया गया।
संभाग आयुक्त राठौर ने ग्राम कुरूद मोड से महाविद्यालय पहुंच मार्ग के मोड़ तक पक्की सड़क बनाने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त राठौर ने आश्वस्त किया कि चिकित्सा महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन हर संभंव सहयोग करेगा। चिकित्सालय में मरीजों की उपचार के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्थ करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त ने संस्था के उपयोग के लिए मोबाइल, परीक्षा कार्य संचालन के लिए हैण्डी कैम तथा कार्यालय के विभागों व शाखाओं के कार्यालयीन कार्यों के संचालन के लिए हाईटेक कप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस आदि आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में समिति को प्राप्त बजट व व्यय पर भी चर्चा की गई। बैठक में संभाग आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को बेहतर कार्य योजना के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किया। चिकित्सालय में मरम्मत एवं लघु निर्माण कार्य अंतर्गत लोक निर्माण विभाग को स्त्रीरोग विभाग में वार्ड तथा ओटी में शौचालय निर्माण एवं फायर एसकेप के अधोसंरचना कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेनेज व्यवस्था के तहत् चिकित्सालय का वेस्ट निकासी के लिए बाउण्ड्रीवॉल के साथ लगे नाले की नियमित सफाई एवं गहरीकरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान संभाग आयुक्त राठौर ने चिकित्सालय के छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंनेे बालिका छात्रावास के बाउण्ड्रीवॉल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से फेसिंग तार लगाए जाने के निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर एवं बालिका छात्रावास के अंदर और बाहर हाई मास्ट लाईट व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। संभाग आयुक्त ने अधिकारियों को चिकित्सा महाविद्यालय की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक कलेक्टर एम भार्गव, आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई राजीव कुमार पाण्डेय, एसडीएम दुर्ग एचएस मिरी, संचालक स्वास्थ्य शिक्षा डॉ यूएस पैकरा, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी तथा लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, क्रेडा के अधिकारी और चिकित्सालय के समिति सदस्य चिकित्सक उपस्थित थे।
Updated on:
24 Nov 2024 03:52 pm
Published on:
24 Nov 2024 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
