मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में तैयार हुआ है, साइक्लोन का भी मिश्रित असर मौसम में बदलाव में जिम्मेदार है। फिलहाल, उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश संभावित है, वहीं मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में बूंदबांदी हो सकती है। कुछ समय के लिए आकाश मेघमय बना रहेगा।