CG Train Alert: राजधानी से 20 किमी दूर सिलयारी-मांढर रेल खंड के फाटक पर अपग्रेडेशन के चलते गर्डर लॉचिंग करने से यह रेल लाइन 4 घंटे ब्लॉक रहेगी। जिससे 15 से 20 फरवरी तक अलग-अलग दिन 6 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। गाड़ी 18260 हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस 19 फरवरी को हावड़ा से 2 घंटे री शेड्यूल की जाएगी।