Weather Alert In Chhattisgarh: प्रदेश में बदले सिस्टम की वजह से अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। हवा में 80 फीसदी तक नमी दर्ज की गई। बादलों को छाए रहने के कारण दिन का पारा तीन डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। प्रदेश में (Monsoon) अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और वर्षा होने की संभावना है।