cg weather alert मानसून अब विदाई ले रहा है। इससे पहले कुछ हिस्सों में जमकर बारिश होगी। इधर, दो दिनों की अच्छी बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली थी, वहीं दिन में तापमान 30.8 डिग्री पहुंचने से एक बार फिर उमस में इजाफा हो रहा है। हालांकि (Weather Hindi News) तापमान अभी भी एक डिग्री कम है, मगर तीन दिनों में पारा (Monsoon) 27 से बढ़कर 30 पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान इन दिनों सबसे कम 21.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।