8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

36 चोरियां कर चूका था ये शातिर गैंग, cctv से मिला सुराग, हुआ भंडाफोड़

CG Crime News : . सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सोसायटी से चावल और खाद्य की बोरिया चोरी करने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 16 Jul 2023, 7:11 PM IST

36 चोरियां कर चूका था ये शातिर गैंग, cctv से मिला सुराग, हुआ भंडाफोड़

36 चोरियां कर चूका था ये शातिर गैंग, cctv से मिला सुराग, हुआ भंडाफोड़

CG Crime News : . भिलाई . सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सोसायटी से चावल और खाद्य की बोरिया चोरी करने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस गिरोह ने पड़ोसी जिले की पुलिस के नाक में दम कर दिया था। दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों के गिरफ्तार किया है। जिसमें चोरी का सामान खरीदने वाला एक आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सरकारी चावल और मालवाहक वाहन को जब्त किया है। जब्त मशरुका 9 लाख रुपए है।


यह भी पढ़ें : नहीं दिया बिजली का बिल, फिर लाइन काट रहे कर्मी को मारे लात और घूसे, जूनियर इंजीनियर को भी पीटा

एसपी शलभ सिन्हा ने कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में आयोजित पत्रवार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सेंधमारी, सोसायटी से लगातार चावल और खाद्य की चोरी हो रही थी। साइबर टीम की मदद से एसीसीयू टीम ने खोजबीन शुरु की। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। फूटेज में एक संदिग्ध मालवाहक वाहन दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें : Weather Alert : सावधान ! फैल रही खतरनाक बीमारी , अब तक आ चुके हैं 50 मामले , डॉक्टरों का अलर्ट

इसी तरह सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए टीम आगे बढ़ी। राजनांदगांव तुमड़ीबोर्ड की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरा में स्पष्ट दिखाई दिया।

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने अपने साथ में छावनी थाना का निगरानी बदमाश गोविंद उड़िया को रखा था। दोनों ने मिलकर 25 से अधिक चोरी राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़ और धमतरी में की है।