8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसपी अफसर बिहार से पढ़ाने लाया था बच्ची को, यहां घर में करवाने लगा ये शर्मनाक काम

बीएसपी के असिस्टेंट मैनेजर सेक्टर 8 भिलाई निवासी रमेश यादव के निवास से चाइल्ड लाइन ने दबिश देकर 12 साल की मासूम बच्ची को बरामद किया है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Aug 01, 2018

patrika

बीएसपी अफसर बिहार से पढ़ाने लाया था बच्ची को, यहां घर में करवाने लगा ये शर्मनाक काम

दुर्ग. बीएसपी के असिस्टेंट मैनेजर सेक्टर 8 भिलाई निवासी रमेश यादव के निवास से चाइल्ड लाइन ने दबिश देकर 12 साल की मासूम बच्ची को बरामद किया है। यादव परिवार ने शुरूआत में मासूम को रिश्तेदार बताया।

घरेलू काम करा रहे थे
बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर वे गोलमाल जवाब देने लगे। दरअसल अच्छी शिक्षा देने के नाम पर नाबालिग को लखिसराय बिहार से भिलाई लाया गया, लेकिन स्कूल भेजने की बजाय उससे घरेलू काम कराए जा रहे थे।

इस बात की सूचना दो दिन पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के लैंडलाइन फोन पर अनजान व्यक्ति ने दी थी। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने सेक्टर 8, सड़क ५१ बल्का ६ ए में नजर रखना शुरू किया।

घर में दी दबिश
नाबालिग के घर पर होने और उससे घर का काम लेने की जानकारी मिलते ही सोमवार को चाइल्ड लाइन, भिलाईनगर कोतवाली पेट्रोलिंग टीम और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने रमेश यादव के घर दबिश दी। कॉल वेल दबाने पर नाबालिग ने दरवाजा खोला।

टीम के पूछताछ करने पर यादव परिवार के सदस्यों ने नाबालिग को पहले रिश्तेदार बताया। नाबालिग का हुलिया देख रेस्क्यू टीम ने मासूम के साथ क्या रिश्ता का सवाल पूछा तो उन्हे गोल-मोल जवाब देने लगे। बाद में सफाई देते कहा कि वे बच्ची को गांव से पढ़ाने लाए हैं।

स्कूल बैग के नाम पर कोरी कॉपी
इसके बाद अधिकारियों ने मामला समझ में आते ही चाइल्ड लाइन ने बच्ची को अपने आधिपत्य में लिया और सीडबल्यूसी में प्रस्तुत किया। दबिश देने बनी संयुक्त टीम ने मासूम बच्ची के दाखिला किस स्कूल कराने के सवाल पर यादव परिवार शांत हो गया। स्कूल बैग के नाम पर दो कोरी कॉपी दिखाई।

चाइल्ड लाइन के सदस्यों के मुताबिक यादव परिवार बच्ची का शोषण कर रहे थे। उसे ठीक से पहनने के लिए कपड़ा भी नहीं दिया गया था। शिकायत के आधार पर दबिश देने बनी टीम में बाल श्रम कानून के तहत प्रकरण तैयार करने श्रम विभाग के अधिकारियों को भी टीम में शामिल किया गया था। उनको सूचना भी दी गई थी लेकिन वे नहीं आए।

चाइल्ड लाइन ने १२ साल की नाबालिग को सीडब्ल्यू में प्रस्तुत किया। बयान दर्ज करने के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने नाबालिग को बालिका गृह राजनादगांव में रखने का निर्देश दिया। परिजन के आने तक नाबालिग बालिका गृह राजनादगांव में ही रहेगी।

नाबालिग बच्ची मिली
चाइल्ड लाइन की भारती चौबे ने बताया कि सेक्टर 8 में रहने वाले बीएसपी के अधिकारी रमेश यादव के घर दबिश दी गई थी। १२ साल की नाबालिग बच्ची मिली। प्रकरण तैयार कर सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में नाबालिग बालिका गृह में है।