24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास यात्रा में छुरिया पहुंचे सीएम रमन: कहा गरीबों के भोजन की व्यवस्था से बड़ा कोई यज्ञ नहीं

गरीबों के भोजन की व्यवस्था करना सबसे बड़ा यज्ञ है। इस यज्ञ का ही प्रताप है कि आपने मुझे एक छोटे से पार्षद से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 24 May 2018, 7:57 PM IST

CG Politics

विकास यात्रा में छुरिया पहुंचे सीएम रमन: कहा गरीबों के भोजन की व्यवस्था से बड़ा कोई यज्ञ नहीं

राजनांदगांव. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा में गुरुवार को राजनादगांव जिले विकासखंड मुख्यालय छुरिया पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए भरी दोपहरी में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के भोजन की व्यवस्था करना सबसे बड़ा यज्ञ है। इस यज्ञ का ही प्रताप है कि आपने मुझे एक छोटे से पार्षद से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया है।

प्रदेश के 37 लाख परिवारों को पांच लाख तक नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था

उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के भोजन की ही नहीं, बल्कि उनके बेहतर स्वास्थ्य का भी पूरा इंतजाम किया है। प्रदेश के सभी परिवारों को 50 हजार रुपए तक नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की है। अब इससे भी बड़ी आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री लेकर आएं हैं, जिसके तहत प्रदेश के 37 लाख परिवारों को पांच लाख तक नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था होगी।

Read more: #CG Politics:अब बीजेपी पदाधिकारी वाहन पर पदनाम की तख्ती भी नहीं लगाएंगे, मंत्री ने दी नसीहत

विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि छुरिया क्षेत्र का विकास हमेशा राज्य सरकार की प्राथिमकता में रहा है। यहां की जनता ने जितना मांगा है, उससे कहीं ज्यादा हमने किया है। मोंगरा बैराज, घुमरिया बैराज और खातूटोला बैराज से सिंचाई सुविधा बढ़ी है। सड़क नेटवर्क बेहतर हुआ है। आगे भी विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा।

Read more: CG Politics : आला नेताओं के दौरे में भी कांग्रेसी एकजुट नजर नहीं आ रहे, पढि़ए पूरी खबर

छुरिया ब्लाक में पांच करोड़ का तेंदूपत्ता बोनस दिया गया
सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि छुरिया ब्लाक में पांच करोड़ का तेंदूपत्ता बोनस दिया गया है। अकेले छुरिया नगर पंचायत में 280 और पूरे विकासखंड में 13 हजार आबादी पट्टे का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3500 आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
स्वागत सभा को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के खूबचंद पारख और पूर्व विधायक राजिन्दरपाल सिंह भाटिया ने भी संबोधित किया।