Congress Protest: सिरसा गेट पर बिना अनुमति धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 190, 121, 132, 221, 324(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इधर थाने में घुसकर युवक से मारपीट के मामले में एक आरोपी को गोंदिया से गिरफ्तार किया है।