उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगीं
रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कोलकाता मेट्रो, कोंकण रेलवे, उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगीं, लेकिन आज रात 12 बजे तक उपनगरीय ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो की सेवाएं जारी रहेगीं। आज रात के बाद इन्हें भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया जाएगा। वैसी ट्रेनें जो 22 तारीख से चार घंटे पहले चलनी शुरू हुई थीं, वो अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगी।