8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: बंद मकान से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा खोलकर देखा तो उड़ गए होश…

Crime News: पुलिस हत्या के मामले में जांच कर रही है। पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 30 Aug 2024, 2:22 PM IST

bhilai news cg news

Crime News: ग्राम दरबारमोखली के खंडहर मकान में एक युवक की डिकपोज लाश मिली है, लेकिन उसके मकान के बाहर दरवाजे पर ताला बंद था। जब गांव वालों को मकान के अंदर से दुर्गंध आने लगी तब इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: Dhamtari Crime News: पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड, आंख में मिर्ची पाउडर फेंककर 5 लाख रुपए से अधिक की लूट…2 गिरफ्तार

मौके पर पुुलिस पहुंची और दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसी। जहां खंडहर कमरे में लाश पड़ी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। पुलिस ने हत्या के मामले में जांच कर रही है। पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। जिससे पता चला कि लाश करीब चार दिन पुरानी है।

गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि टिकेश्वर देशमुख (30वर्ष) अपनी पत्नी और सास के साथ ससुराल में रहता था। मूलत: मरोदा निवासी था। अक्सर पत्नी से उसका विवाद होते रहता था। मौके पर उसकी पत्नी अनीता देशमुख और सास भारती वर्मा घर में ताला लगाकर भाग गए है। इससे वे संदेह के दायरे में हैं।

Crime News: 4-5 दिन पहले हुआ था विवाद

सीएसपी ने बताया कि मामले को लेकर गांव वालों से पूछताछ की गई। तब पता चला कि टिकेश्वर देशमुख की यह दूसरी शादी थी। पत्नी अनीता को पहले पति से दो बच्चे है। वह अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। टिकेश्वर शादी कर उन्हीं लोगों के साथ में रहने लगा। यह जानकारी मिली कि है कि अक्सर पति और पत्नी में विवाद होते रहता था। 4-5 दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ।

Crime News: पुलिस को शक, पत्नी और सास ने की हत्या

सीएसपी ने बताया कि टिकेश्वर की सास भारती वर्मा ने अपने भाई राम अवतार वर्मा को फोन पर जानकारी दी। घर में दामाद के साथ विवाद हो गया है। विवाद में मुझे और दामाद दोनों को चोट आई है। वह इलाज कराने जाने की जानकारी दी और दामाद को जाकर देखने कहा। उसका भी इलाज करा देना। लेकिन उसे घर में ताला मिला। तब राम अवतार ने इसकी सूचना कोटवार को दिया।

पुलिस ने बताया कि टिकेश्वर के साथ घर में विवाद हुआ। किसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया होगा। इसके बाद उसे खींचकर कमरे से आंगन लाया और फिर उसे खंडहर में घसीटकर ले गए। जहां उसे छोड़ दिया। एक बोरा भी मिला है जिसमें खून लगा है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।