196 डेंगू पीडि़त फिर मिले, अलग-अलग अस्पतालों में पहले भर्ती हैं 422 मरीज
दो दिन तक लगातार बारिश के बाद मौसम खुला तो संक्रमण और वायरल का खतरा बढ़ गया। लोगों में सर्दी, खांसी हाथ पैर में दर्द और बुखार की शिकायतें बढ़ गई है। पिछले दो दिनों की तुलना में डेंगू बुखार से पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को १०७७ लोगों की स्वास्थ्य जांच में १९६ डेंगू पाजीटिव मिले। जबकि मंगलवार तक पाजीटिव मरीजों की अधिकतम संख्या ७६ थी। जिले के दुर्ग-भिलाई के शासकीय और विभिन्न चिकित्सालयों में ४२२ लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें २७ लोगों का आइसीयू में इलाज चल रहा है।