7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई में डेंगू का कहर: छह साल के मासूम और 30 साल के युवक की मौत, अब तक 29 लोग गवां चुके हैं जान

डेंगू का वायरस भिलाई में कहर बरपा रहा है। गुरुवार को 6 साल के एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। डेंगू से भिलाई में मरने वालों की संख्या अब 29 तक पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification
Dengue in Durg city

भिलाई में डेंगू का कहर: छह साल के मासूम और 30 साल के युवक की मौत, अब तक 29 लोग गवां चुके हैं जान

भिलाई@Patrika. डेंगू का वायरस भिलाई में कहर बरपा रहा है। गुरुवार को 6 साल के एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। डेंगू से भिलाई में मरने वालों की संख्या अब 29 तक पहुंच गई है। हर रोज किसी न किसी की मौत डेंगू की वजह से हो रही है। डेंगू पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपाय बेअसर साबित हो रहे हैं। मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात चरोदा का एक युवक चल बसा था। वहीं बीएसपी टाउनशिप में कक्षा पहली के मासूम छात्र की मौत हो गई।@Patrika

बीएमवाई चरोदा के प्रवीण अग्रवाल (30 वर्ष) डेंगू की चपेट में आ गया

बीएमवाई चरोदा के उद्योगपति पतिराम अग्रवाल का जवान बेटा प्रवीण अग्रवाल (30 वर्ष) डेंगू की चपेट में आ गया। प्रवीण को भिलाई के स्पर्श हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। वहां तबीयत बिगड़ी, तो बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में दाखिल कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर @Patrika परिजन बुधवार को उसे एयर एंबुलेंस में लेकर हैदराबाद रवाना हुए। हैदराबाद पहुंचने से पहले ही प्रवीण अग्रवाल ने दम तोड़ दिया।

एमजीएम स्कूल सेक्टर-06 में पहली कक्षा के छात्र अर्पित ने दम तोड़ा
बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-3, सड़क-9 क्वाटर नंबर-2 ए में रहने वाले अर्पित कुमार श्रेय ने बुधवार व गुरुवार के दरमियानी रात में रामकृष्ण केयर, रायपुर में दम तोड़ दिया। डेंगू की @Patrika शिकायत पर उसे बीएसपी के सेक्टर-9 हॉस्पिटल से गंभीर हालत में २१ अगस्त को रामकृष्ण केयर रायपुर रेफर किया गया था। अर्पित के परिजन पुत्र का शव लेकर अपने गृहग्राम बलौदाबाजार चले गए। बताया जाता है कि अर्पित एमजीएम स्कूल सेक्टर-06 में पहली कक्षा का छात्र था। उनकी मौत की खबर से स्कूल में भी शोक की लहर है।

पाटन ब्लॉक में मिले डेंगू के सात मरीज
डेंगू का वायरस अब गांवों में भी फैल रहा है । बुधवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम पतोरा, धौराभाठा और पहंडोर में सात डेंगू पीडि़त मिले हैं। ग्राम पंहडोर के अश्वनी (27) को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। यहीं के राहुल पिता विजय राय (12) को जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन सीबीसी @Patrika जांच कराने की सलाह दी गई है। ग्राम धौराभाठा के रोहित साहू (35) का सेक्टर 9 अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों को बचाव व सावधानियों के बारे में बताया

ग्राम पतोरा की लक्ष्मी (31), दीपक साहू (29), पुष्पा साहू (38) और सुकदेव ठाकुर (35) को डेंगू है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन गावों में पहुंचकर ग्रामीणों को बचाव व सावधानियों के बारे में बताया। सामान्य सर्दी बुखार के मरीजों को भी तुरंत ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहा जा रहा है। @Patrika राज्य शासन के निर्देश के बाद गांव-गांव में रैली निकालकर लोगों को डेंगू के लक्षण और उसके बचाव के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग का अमला पतोरा के कई घरों के कूलर, घर में रखे टायर में भरे हुए पानी को खाली करवाया।