
डेंगू के डंक का ऐसा कहर: डॉक्टरों से ज्यादा तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक पर भरोसा
दुर्ग@Patrika. डेंगू के डंक के कहर से लोग इतने भयभीत हो गए हैं कि अब डॉक्टरों से ज्यादा तंत्र-मंत्र और बैगा गुनिया जैसे अंधविश्वास पर भरोसा करने लगे हैं। छावनी क्षेत्र में आज कुछ पीडित लोग बैगा-गुनिया से ताबीज बंधवा रहे थे, तो कुछ झाडफूंक करवा रहेथे। प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही फौरन दौड़ते भागते उस क्षेत्र में पहुंचे तब-तक बैगा गुनिया भाग खड़े हुए, हॉलाकि प्रशासन की ओर से वहां पर बतौर सुरक्षा और जागरुकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
दिनभर कथित तांत्रिक-ओझाओं की खोजबीन की गई
डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित भिलाई के छावनी क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और झाडफ़ूंक करने वाले सक्रिय हो गए हैं। वे डेंगू से पीडि़त लोगों को ठीक करने व जो पीडि़त नहीं है उन्हें गंडा-ताबीज बांधकर इससे महफूज रखने का झांसा दे रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसके मंडल को इसकी सूचना मिली तो बुधवार को उन्होंने अपने विभाग की टीम को छावनी क्षेत्र में भेजा। दिनभर कथित तांत्रिक-ओझाओं की खोजबीन की गई पर वे नहीं मिले।
जागृति स्कूल के पास मोहल्ले में सक्रिय
डेंगू से लोगों के भयभीत होने का फायदा ये कथित तांत्रिक व ओझा उठा रहे हैं। मलेरिया अधिकारी को यह सूचना मिली थी कि छावनी क्षेत्र में झांडफ़ूक तंत्र-मंत्र व मुर्गे के बलि चढ़ाने का गोरखधंधा शुरू हो गया है। लोग ऐसे कथित ओझाओं को बाकायदा अपने घरों में ले जाकर पूजा करवा रहे हैं। छावनी स्थित जागृति स्कूल के पास मोहल्ले में इस तरह की घटना होने की सूचना मिली थी।@Patrika
टीम ने नहीं मिले कथित तांत्रिक
@Patrika डॉ. मंडल ने बताया कि बुधवार को उन्होंने फौरन क्षेत्र में टीम को रवाना किया। काफी खोज बीन के बाद कथित तांत्रिक ओझा नहीं मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह लोगों को भ्रमित करने वाले अगर पकड़ में आते हैं तो उनके एफआइआर दर्ज कराया जाएगा।
पत्रिका की अपील-तंत्र-मंत्र के चक्कर में न पड़े
ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को दें
@Patrika डेंगू एक मच्छरजनित बीमारी है,जो चिकित्सकीय इलाज से ठीक होता है। तंत्र-मंत्र और ओझाओं के चक्कर में कतई न पड़ें। इससे आप ठगे जाएंगे और इलाज न होने पर आपकी जान भी खतरे में पड़ सकती है। अगर कोई झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र से डेंगू का इलाज करने का दावा करे तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करें या फौरन पुलिस को सूचना दें। बीमार को इलाज के लिए अस्पताल ले कर जाएं। डेंगू से भयभीत न हों,समय पर इलाज करवाने पर यह बीमारी ठीक हो जाती है।
Published on:
23 Aug 2018 12:29 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
