29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला मुख्यालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच बांटी परीक्षा सामग्री, पढि़ए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से होने वाली 10वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालयों में सामग्री बांटी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 23 Feb 2018, 3:05 PM IST

Secondary Education

भिलाई/बालोद/राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से होने वाली 10वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालयों में सामग्री बांटी गई। इनमें दुर्ग , बालोद, बेमेतरा सहित राजनांदगांव जिला शामिल है। सभी गोपनीय सामग्री का वितरण पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। दुर्ग जिला मुख्यालय में जेआरडी स्कूल में परीक्षा सामग्री बांटी गई। पहले दिन जिले के ग्रामीण परीक्षा केंद्रों में यह सामग्री दी गई। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से कुल 6 रूट बनाए गए थे। जिसमें दुर्ग ग्रामीण पाटन और धमधा विकासखंड के 73 परीक्षा केंद्र शामिल है। शनिवार को शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के लिए सामग्री बांटी जाएगी।

95 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण

इसी तरह बालोद जिला मुख्यालय में 95 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण पुलिस की कड़ी सुरक्षा व निगरानी में की गई। यह गोपनीय सामग्री गुरूवार शाम 5 बजे परीक्षा मंडल रायपुर से कड़ी सुरक्षा के बिच परीक्षा समन्वय केंद्र बालोद लाया गया। गोपिणीय सामग्री का वितरण शुक्रवार सुबह 10 बजे से आदर्श बालक उच्च माध्यमिक शाला में शुरू किया गया। जो देर तक चलता रहा। इस गोपनीय सामग्री में प्रश्न पत्र व् स्टीकर सहित 24 प्रकार की गोपनीय समाग्री शामिल है।
सुबह से ही परीक्षा केंद्र प्रभारी स्कूल के प्राचार्य या परीक्षा प्रभारी गोपनीय सामग्री वितरण केंद्र पहुंचे। सुरक्षा पेटी में गोपनीय सामग्री को रख कर अधिकारियों की उपस्थिति में सील लगा दी गई थी।

10 वीं व 12 वीं के कुल 25166 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

शिक्षा विभाग के अनुसार 10 वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू हो रही है, जिसमें जिले भर से 13456 विद्यार्थी परीक्षा दिलाएंगे। वहीं 12वीं की परीक्षा 7 मार्च से शुरू होगी, जिसमें 10744 विद्यार्थी बैठेंगे। वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माहुद (बी) को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

राजनांदगांव के ठाकुर प्यारेलाल स्कूल में भी 10वीं 12वीं के प्रश्न पत्र वितरण किया गया। जिले के सभी स्कूलों से शिक्षक एवं प्राचार्य गोपनीय प्रश्न पत्र लेने पहुंचे थे।