28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल जाने के डर से युवक ने थाने में ही रचा ली शादी, पढि़ए पूरी खबर

युवती से संबंध बनाने और फिर शादी से इंकार कर देने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंची युवती को थाने में तुरंत न्याय मिल गया।

2 min read
Google source verification
Ajab-Gajab

राजनांदगांव. छह महीने तक लगातार एक युवती से संबंध बनाने और फिर शादी से इंकार कर देने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंची युवती को थाने में तुरंत न्याय मिल गया। युवती के पीछे-पीछे थाने पहुंचे युवक ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकार की और शादी करने के लिए राजी हो गया। युवती और उसके परिजन भी तैयार हो गए। बस, फिर पुलिस ने शादी का पूरा इंतजाम किया और पास के ही दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी दोनों के परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में हुई।

पुलिस के सामने अपनी गलती मान ली
पूरा मामला खैरागढ़ तहसील के पुलिस चौकी जालबांधा के अंतर्गत आने वाले गांव करमतरा का है। जालबांधा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रमोद अमलतास ने बताया कि करमतरा गांव की एक युवती बुधवार को थाने पहुंची थी। युवती बुधन्तिन बाई 25 वर्ष ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की कि गांव का ही मिथलेश पटेल पिछले छह महीने से उसके साथ संंबंध बना रहा है। युवती के थाने पहुंचने की जानकारी होने पर मिथलेश भी अपने परिवार के साथ थाने पहुंच गया। मिथलेश ने पुलिस के अफसरों के सामने अपनी गलती मान ली।

सबने मिलकर की व्यवस्था
एएसआई अमलतास ने बताया कि युवती की शिकायत को लेकर जब पुलिस ने युवक को समझाया कि यदि वह शादी नहीं करता है तो उसे सजा भुगतनी पड़ेगी और दोनों को परेशानी होगी तो उसने और उसके परिजनों ने शादी करने की बात की। युवती और उसके परिजनों ने भी इस पर सहमति जताई। इसके बाद आनन-फानन में दोनों की शादी की तैयारी की गई और जालबांधा के दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी उनके परिजनों के अलावा पुलिस और गांव के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में हुई। सबने मिलकर शादी की पूरी व्यवस्था की। दोनों के विवाह की रस्म पं रामप्रसाद दुबे ने संपन्न कराई।

शादी के ये रहे गवाह
शादी में दोनों परिवार के सदस्य के अलावा करमतरा के पूर्व सरपंच मिनेश साहू, उप सरपंच शेरगढ़ चंद्रकुमार जायसवाल, थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास, प्रधान आरंक्षक देवसत्त रामटेके, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह राजपुत, फुलेश्वर वर्मा, विनोद जाटव व आरक्षक भारद्वाज, स्थानीय निवासी ज्ञानचंद जैन, तिलोक चंद जैन व राजेन्द्र वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे। नवदंपती को विवाह के बाद पुलिस जीप घर तक छोडऩे गई।