भिलाई तीन थाना टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि सोमवार देर रात ईडी की तरफ से चालक रायपुर मठपुरैनी निवासी राजू धीवर ने शिकायत की। मामले में आरोपी सन्नी अग्रवाल समेत 20 लोगों के खिलाफ धारा 191(2), 190, 221, 132, 126(2) और लोक संपत्ति का नुकसान का निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में सीसीटीवी कैमरा वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। जिसमें आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरतारी की जाएगी।