ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के घर पर आज सुबह दबिश दी। इस दौरन टीम ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई की है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले के संबंध में सोमवार को 14 स्थानों (छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में) पर पीएमएलए के तहत छापेमारी की। यह कार्रवाई राज्य में हुए शराब घोटाले से जुड़े मामले में की गई, जिसमें अनुमानित 2161 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई थी।
ईडी की टीमों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के निवास सहित उनके करीबी सहयोगियों और लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल से संबंधित परिसरों पर छापा मारा। जांच में यह सामने आया है कि चैतन्य बघेल भी इस घोटाले से उत्पन्न अवैध धन के लाभार्थियों में शामिल है, जिसमें अपराध की कुल आय लगभग 2161 करोड़ रुपये है, जिसे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निकाला गया है।