22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद से आएंगी थर्ड जनरेशन की ईवीएम मशीनें

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में थर्ड जनरेशन यानि अत्याधुनिक ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा। हैदराबाद से यहां नई मशीनें आएंगी।

2 min read
Google source verification
EVM machine

विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद से आएंगी थर्ड जनरेशन की ईवीएम मशीनें

राजनांदगांव. इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में थर्ड जनरेशन यानि अत्याधुनिक इव्हीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा। हैदराबाद से यहां नई मशीनें आएंगी। इन इव्हीएम मशीनों को लेकर यहां अफसरों और सुरक्षा बलों का दस्ता हैदराबाद रवाना हो गया है। सोमवार तक यहां नई मशीनों के आ जाने की संभावना है।

पहले से भी अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल
छत्तीसगढ़ में संभवत: नवम्बर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए इस बार नई तकनीक के और पहले से भी अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर हैदराबाद से यहां के लिए मशीनें लेने के लिए अफसरों और तकनीकी जानकारों की टीम को भेज दिया गया है। ये सब हैदराबाद पहुंच भी गए हैं और संभवत: सोमवार तक वे मशीनें लेकर यहां पहुंच भी जाएंगे।

अलग होगी मशीनें
पुराने इव्हीएम में बैटरी युनिट भीतर ही होता था और कई बार बैटरी खराब हो जाने पर उसे खोलने पर प्रत्याशी ेके नाम वाला सेक्शन भी खुल ही जाता था लेकिन अब जो नई मशीनें आ रही हैं, उसमें सभी सेक्शन अगल-अलग होंगे और बैटरी के खराब होने या बदलने की स्थिति में दूसरे सेक्शन पर असर नहीं पड़ेगा।

वीपीपैट आएगा बाद में
विधानसभा चुनाव में पहली बार वीवीपैट का उपयोग होगा। इस सुविधा के तहत इव्हीएम में वोट देेने वाले वोटर को एक वीवीपैट से एक पिं्रटेड पर्ची दिखेगी, जिसमें उस उम्मीदवार का उल्लेख होगा, जिसे उसने वोट दिया है। कुल सात सेकंड तक यह पर्ची वोटर को दिखेगी और उसके बाद वह वीपीपैट के साथ के बॉक्स में स्वत: ही चली जाएगी।

चुनाव के लिए तैयार
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के एक साथ होने की अटकलों के बीच ऐसी स्थिति होने पर यहां इसके लिए भी पूरी तैयारी है। जानकारी के अनुसार बैलेट युनिट ज्यादा संख्या में मंगाने के चलते एक साथ चुनाव होने की स्थिति में दोनों चुनाव में वोटिंग आसानी से कराई जा सकती है।

मशीनें लेने ये गए
हैदराबाद में इव्हीएम लेने के लिए प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर मोहला तहसीलदार बेदनाथ चंद्रवंशी, एक क्लर्क, एक डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ गए हैं। प्रशासन की इस टीम के साथ एक हवलदार और चार सिपाही भी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गए हैं। हैदराबाद शहर से कुछ दूर इव्हीएम की कंपनी से मशीनें लेकर यहां से गई टीम सोमवार तक मशीनें लेकर यहां पहुंच जाएगी।

आएंगी इतनी मशीनें
जिला निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए हैदराबाद से २०४६ बैलेट युनिट (बीयू) और १८७१ कंट्रोल युनिट (सीयू) यहां आएंगी। ये सब थर्ड जनरेशन मशीनें यानि अत्याधुनिक मशीनें होंगी।