8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahadev app case: 508 करोड़ के आरोपी असीम दास के पिता ने की आत्महत्या, कुएं में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Bhilai News: भिलाई के अंडा थाना अंतर्गत आयरन फैक्ट्री के चौकीदार सुशील दास मानिकपुरी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के दूसरे दिन बाड़ी मालिक ने शव कुएं देखा। पुलिस ने शव को कुआ से बाहर निकाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 Dec 2023, 12:42 PM IST

mahadev_app_case.jpg

Chhattisgarh News: भिलाई के अंडा थाना अंतर्गत आयरन फैक्ट्री के चौकीदार सुशील दास मानिकपुरी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के दूसरे दिन बाड़ी मालिक ने शव कुएं देखा। पुलिस ने शव को कुआ से बाहर निकाला। मर्ग कामय कर मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच कर रही है। अंडा थाना पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे की घटना है।

आयरन फैक्ट्री के संचालक सुरेश गौतम ने सूचना दी कि जामुल हाउसिंग बोर्ड निवासी सुशील दास मानिकपुरी (62) लम्बे समय से कंपनी में चौकीदारी करता था। कंपनी के समीप स्थिति बाड़ी मालिक बाल कृष्ण पटेल ने मंगलवार को सूचना दी। सुशील का शव कुएं में उफला हुआ है। फैक्ट्री संचालक की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

यह भी पढ़े: रायपुर में बदमाश बेखौफ! सरेआम युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, वीडियो में कैद हुई वारदात

पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। आशंका है कि शराब के नशे में कुआ में गिर गया होगा। पुलिस ने बताया कि सुशील दास का बेटा असीम दास मानिकपुरी रायपुर जेल में बंद है। उसने चुनाव के दौरान 5 करोड़ रुपए अपने घर पर रखा था। ईडी ने कार्रवाई कर उसे पकड़ा था। बताया जा रहा था कि वह रकम महादेव ऐप के जरिए हवाला के माध्यम से चुनाव में खपाने लाया था।

यह भी पढ़े: अगर आप भी खरीदते है चमकदार महंगे फल तो हो जाइए सावधान, बाजार में बिक रही नकली फल, देखें