Bhilai News: सेक्टर-9 स्थित बीएसपी अधिकारी अतुल बनडाले के घर पर रखी जाइलो गाड़ी में आग लग गई। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे करीब गाड़ी में आग लगी।। जिसके बाद अग्निशमन कार्यालय में इसकी सूचना दी गई।मौके पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। मौके पर दल प्रभारी भगवती बंजारे, प्रवीण बारा, उमाशंकर, कुलेश्वर, योगेश्वर, राम सिंह शामिल रहे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।