@Patrika. मैं 1972 में निर्दलीय विधायक रहा। 1977 में मुझे कांग्रेस की सदस्यता दिलाया गया और कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ा और 11 हजार वोटों से जीता। तीसरी बार मुझे 1998 में कांग्रेस के उम्मीदवार बनाया गया जिसमें 69 हजार वोटों से जीता। तीन बार विधायक रहा है और दो बार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग का अध्यक्ष रहा जिसमें बालोद , बेमेतरा, नवागढ़, भिलाई, दुर्ग, पाटन शामिल था। मैं कर्मठता से कार्य किया हैं लेकिन जैसे ही भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष बने मुझे हर तरह से प्रताडि़त करते रहे। दुर्ग के सांसद भी ताम्रजध्वज साहू जो उँचे पद में रहते हुए एक महिला पूर्व विधायक का बी-फार्म टिकिट काटकर स्वयं विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं जो महिलाओं के प्रति ओछी मानसिकता दर्शाता है। अब इस अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।