रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 8 जिलों के 18 विधानसभा में मतदान होंगे। 13 लाख 79 हजार 520 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग में शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए आसमान से लेकर जमीन तक में जवानों की निगाह रहेगी।