
CG Land Scam: एक करोड़ रुपए की जमीन खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। विशाल रिरोलर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विशाल केजरीवाल ने पुलगांव थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी मेसर्स सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड व हेम होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलगांव टीआई पुष्पेन्द्र भट्ट ने बताया कि विशाल केजरीवाल ने शिकायत की है कि 24 जून 2022 को पुलगांव खसरा- 145/2, रकबा 0.081 हेक्टेयर भूमि की खरीद के लिए संगीता शाह से इकरारनामा हुआ था। एक करोड़ रुपए की राशि में तय हुई इस डील के तहत विशाल ने दो किश्तों में 50-50 लाख रुपए की राशि आरटीजीएस के माध्यम से अदा की। इसके बदले उन्हें एक आम मुख्तियारनामा भी प्रदान किया गया।
इकरारनामे के अनुसार जमीन का पंजीकृत बयाना सीमांकन उपरांत होना था, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि जमीन के पश्चिम दिशा में सड़क (रोड रास्ता) है, लेकिन मौके पर जाकर जांच करने पर यह तथ्य झूठा पाया गया। शिकायत के अनुसार, विशाल नेे कई बार संगीता शाह से रोड की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन टाल दिया गया। 16 जनवरी 2025 को व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया तो उन्हें घर अथवा कार्यालय आने से साफ मना कर दिया गया और भविष्य में संपर्क करने पर फंसाने की धमकी दी गई।
Updated on:
09 Apr 2025 12:51 pm
Published on:
09 Apr 2025 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
