30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गांव के जीरो शहर मा हिरो’ मूवी इस दिन होगी रिलीज, डायरेक्टर ने बताई स्टोरी की खास बातें

CG Films : मनोज राजपूृत फिल्म प्रोडक्शन के बेनर तले निर्मित छत्तीसगढी फिल्म गांव के जीरो शहर मा हिरो 9 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों में प्रर्दिशत होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Nov 2023, 2:42 PM IST

'गांव के जीरो शहर मा हिरो' मूवी इस दिन होगी रिलीज, डायरेक्टर ने बताई स्टोरी की खास बातें

'गांव के जीरो शहर मा हिरो' मूवी इस दिन होगी रिलीज, डायरेक्टर ने बताई स्टोरी की खास बातें

भिलाई।CG Films : मनोज राजपूृत फिल्म प्रोडक्शन के बेनर तले निर्मित छत्तीसगढी फिल्म गांव के जीरो शहर मा हिरो 9 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों में प्रर्दिशत होगी। यह जानकारी पत्रवार्ता में मनोज ले आउट के संचालक एवं फिल्म के निर्माता एवं हीरो मनोज राजूपूत ने दी।

यह भी पढ़ें : कैसे करियर में सफल हो युवा.. कौन सा चुनें फील्ड, विद्यार्थियों को यहां मिल रहा गाइडेंस

इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर उत्तम तिवारी, फिल्म की हीरोईन नेहा शुक्ला, सहायक निर्देशक एवं अभिनेता अर्जुन परमार, प्रदीप शर्मा, धर्मेन्द्र चौबे, पप्पू चन्दाकर, संजीव मुखर्जी, संगीतकार सुनील सोनी, फिल्म्स वितरक तरूण सोनी, विक्रांत सोनी, लाभांश तिवारी, छतीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के एक्टर शमशीर सिवानी, भीखम साहू, सहित छॉलीवुड के कई एक्टर व मनोज ले आउट के मैनेजर संतोष भार्गव, मुक्ता बंसल, रोली चंन्द्राकर, फिल्म के एक्जिूक्यिूटिव प्रोडयूसर विक्रम राजपूत सहित सभी स्टाफ उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : हथियार से गले में वार कर मार डाला ! युवक की खून से सनी मिली लाश, इलाके में दहशत

फिल्म के निर्माता व हीरो मनेाज राजपूत ने बताया कि वे ग्रामीण परिवेश से आते हैं। कला की जानकारी नही थी, अंदर का भाव था। दिमाग मे आया कि मैं जो जीवन में इतना संघर्ष करके आगे बढा हूं, इस पर फिल्म बन सकती है और लोगों के लिए मोटिवेशन का कार्य कर सकती है। डायरेक्टर उत्तम तिवारी से बात की। उन्हें कहानी पसंद आई। फिर इस फिल्म को बनाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें : जीवनसाथी बना कातिल... पत्थर से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

छग में पहली बार सबसे उत्तम किस्म के कैमरे फैन्टम सेे इसका फिल्मांकन किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर भगवान तिवारी ने भी अभिनय किया है। फिल्म के हीरो मनोज राजपूत के पिता की भूमिका छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अर्जुन परमार ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग दुर्ग,भिलाई समेत छत्तीसगढ के अलावा गोवा, कोलकाता व हैदराबाद के रामोजी स्टूडियों में हुई है।