22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव, दो कर्मचारी झुलसे

भिलाई इस्पात संयंत्र में माहभर के भीतर पांचवी घटना हुई है, जिसमें अब तक 3 की मौत व 3 घायल हुए हैं।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

May 22, 2018

BHILAI

BHILAI

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी क्रमांक-4 में मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे गैस रिसाव हुआ। इस घटना में मौके पर काम कर रहे दो कर्मचारी को गैस लगी। जिसमें ऑपरेटर मनहरन लाल (55 साल) व डोर मैन ठेका श्रमिक खोमन लाल (34 साल) गैस के जद में आए। दोनों को पहले संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट और बाद में सेक्टर-9 हॉस्पिटल रवाना किया गया। जहां दोनों को वार्ड ए-3 में दाखिल किया गया है। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कोक ओवन की दीवार हो गई क्रेक
गैस बदलने का काम करने वाला सिस्टम खराब होने के बाद कोक ओवन की दीवार क्रेक हो गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा। इसकी मरम्मत के लिए ऑपरेशन वाले एक नियमित कर्मचारी व एक ठेका श्रमिक को भेजा गया। जहां रात में काम करने के दौरान दोनों को गैस लग गई।

बीएसपी में इस माहभर के भीतर पांच घटना
8 मई 2018 बीएसपी के सिंटर प्लांट-3 में ठेका श्रमिक कमल वर्मा (42 वर्ष) जनरल शिफ्ट में ड्यूटी पर आया था। वह काम कर रहा था कि एसपी-3 के बेल्ट में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में भट्ठी थाना पुलिस ने एसपी-3 के एचओडी डीजीएम विजय रथ, जगिंद्र सिंह, मुजीब हुसैन, लाटुर सिंह, गणेश राम, चुन्नी लाल, कौशल देवांगन, गुलाब पेठे के खिलाफ धारा २८७ (कर्तव्य के प्रति लापरवाही या उदासीनता बर्तना) व ३०४ ए, ३४ के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

एसएमएस-3 में ठेका श्रमिक की मौत में ९ के खिलाफ अपराध दर्ज
९ मई २०१८ को बीएसपी के एसएमएस-3 में काम के दौरान ठेका कर्मी जनक सिंह (38 वर्ष) की सुबह करीब 40 फीट ऊपर से गिराने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा २८७, ३०४ ए, ३४ के तहत अपराध दर्ज किया है। जिसमें बीएसपी के प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक राय, जोनल सेफ्टी अधिकारी विवेक गुप्ता, बीएसपी परियोजना अभियंता राम दयाल टेबरे, एचएससीएल के साइड इंचार्ज गोपबंधु दास, एचएससीएल के सेफ्टी ऑफिसर मनोहर राजम, ठेकेदार विनय कुमार, ठेका कंपनी के साइड इंचार्ज जी राजेंद्रन, ठेका कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर संजू नायर व राजाराम गुप्ता शमिल हैं।

कपलिंग के बीच में आया श्रमिक
१० मई २०१८ को शंटिंग के दौरान कपलिंग में दबने से ठेका श्रमिक इंद्रजीत (२२) की मौत हो गई। इंद्रजीत रात की पाली में पोर्टर के तौर पर काम कर रहा था। प्लांट के टीएण्डडी विभाग के ब्लास्ट फर्नेस में वे-ब्रिज-2 पर शंटिंग का काम करते समय ही ठेका श्रमिक लेडल को लोको के साथ लगे कपलिंग से जोड़ रहा था। इस दौरान कपलिंग के बीच आ गया.

काटनी पड़ी उंगलीकाटना पड़ा उंगली
११ मई २०१८ को दोपहर में करीब १ बजे स्टील मेल्टिंग शॉप-1 (एसएमएस-1) के एसीटी कमल परिदा ४९ वर्ष के दाहिने हाथ की दो उंगलियों लोहे के प्लेट में कुचल गई। मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार के बाद उनको सेक्टर-9 हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। जहां से रायपुर के एक हॉस्पिटल भेजा गया। जहां एक उंगली को काटना पड़ा। दूसरी को तार के सहारे रखा गया है।