24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर किया रेप, फिर बेरहमी से कर दी हत्या, वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर किया रेप, फिर बेरहमी से कर दी हत्या, वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Bhilai Crime News: प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर पहले उसके साथ बलात्कार किया। फिर हत्या कर दी और फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Jul 2025, 12:59 PM IST

प्रेमिका से बलात्कार कर हत्या (फोटो सोर्स- पत्रिका)

प्रेमिका से बलात्कार कर हत्या (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Crime News: प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर पहले उसके साथ बलात्कार किया। जब वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने 24 घंटे तक खोजबीन कर आरोपी अहिवारा निवासी दीपक कुमार तोडसे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना की रात 9 बजे उसके घर मिलने गया था। शादी की बात को लेकर विवाद हुआ। आक्रोशित होकर उसका गला दबा दिया।

कैमरे में भी मिले थे फुटेज

नंदिनी पुलिस ने बताया कि महिला अकेली एक बाड़ी में रहती थी। आरोपी से उसकी पहचान हो गई थी। घटना के बाद आरोपी भागा तो उसका गमछा घटना स्थल पर ही छूट गया। पुलिस ने उस गमछा को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। तब पुलिस को दीपक के नाम का क्लू मिला। पुलिस ने 20 से 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इधर मौके पर मूवमेंट करने वाले कैमरे से फुटे भी मिला। पुलिस ने दीपक को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह टूट गया और हत्या करना स्वीकार कर लिया।

अर्धनग्न मिली थी महिला की लाश

नंदिनी थाना प्रभारी ने बताया कि 12 व 13 जुलाई रात की घटना है। टाउनशीप मार्केट निवासी ममता जंघेल ने सूचना दी। ग्राम हरदी हाल निवासी कुंवरिया बाई उर्फ चिंया (45 वर्ष) टाउनशीप में मृत पाई गई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पता चला कि कुंवरिया बाई का अहिवारा निवासी दीपक कुमार तोडसे के साथ प्रेम सबंध था।

पुलिस ने बताया कि जब घटना स्थल पर महिला मृत पड़ी थी। कपड़े व्यवस्थति नहीं थे। इससे आशंका है कि आरोपी उसके साथ पहले शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद जब दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया। तब उसने उसकी हत्या कर दी। मौके से पुलिस ने मृतिका के कपड़े जब्त कर फोरेंसिंक लैब भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।