28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / क्या आपने कभी सुना है भगवान भी बीमार पड़ते हैं, नहीं, तो पढि़ए पूरी खबर

क्या आपने कभी सुना है भगवान भी बीमार पड़ते हैं, नहीं, तो पढि़ए पूरी खबर

कलयुग में इंसान तो क्या भगवान भी बारिश में भीगने के बाद बीमार पड़ते हैं और भगवान को भी अपना इलाज करने औषधि खानी पड़ती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 6 Jul 2018, 1:25 PM IST

Bhilai patrika

क्या आपने कभी सुना है भगवान भी बीमार पड़ते हैं, नहीं, तो पढि़ए पूरी खबर

भिलाई. कलयुग में इंसान तो क्या भगवान भी बारिश में भीगने के बाद बीमार पड़ते हैं और भगवान को भी अपना इलाज करने औषधि खानी पड़ती है। ऐसी ही बीमारी से भगवान जगन्नाथ इन दिनों पीडि़त है। देवस्नान पूर्णिमा के दिन बारिश में खूब नहाने के 9 दिन बीत जाने के बाद भी महाप्रभु ने अब तक आंख नहीं खोली है। श्रीमंदिर के नर्मबिछौने को छोड़ भगवान इन दिनों अणसर भवन में चटाई पर लेटे हैं। और तो और उन्हें दो वक्त औषधियुक्त काढ़ा भी पिलाया जा रहा है। प्रभु जल्दी ठीक हो जाएं इसलिए मंदिर के पंडित उन्हें दशमूलारिष्ठ का काढ़ा और गजामंूग का भोग लगा रहे हैं ताकि यह पौष्टिक चीजें खाकर वे जल्दी स्वस्थ हो जाएं। महाप्रभु को इन दिनों अन्न प्रसाद की जगह काढ़ा पियाया जा रहा है ठीक हो जाएं। बीमार होने की वजह से भगवान भक्तों को दर्शन भी नहीं दे रहे हैं और उनके आराम में खलल ना पड़े इसलिए श्री मंदिर के पट बंद करने के साथही मंदिर में लगी घंटियों को भी बांध दिया गया। भगवान अब भक्तों को नेत्र उत्सव के दिन यानी 13 जुलाई को दर्शन देंगे।

औषधियुक्त काढ़ा का भोग
सेक्टर 4 स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने बताया कि इन दिनों भगवान को औषधियुक्त काढ़ा का भोग लगाया जा रहा है। इस काढ़े को मंदिर के पुजारी पितवास पाढ़ी और निलांचल दास गुप्त तरीके से काढ़ा बनाते हैं और यह विधि किसी को पता नहीं होती। इस काढ़े का भगवान को रोज भोग लगाया जा रहा है ताकि वे जल्दी ठीक हो सकें। उन्होंने बताया कि जिस तरह घर में किसी को सर्दी-जुकाम होता है तब उन्हें औषधि वाला काढ़ा बनाकर दिया जाता है, उसी तरह भगवान जी को भी दोनों वक्त ऐसा ही काढ़ा दिया जा रहा है।

घी-मसालों से दूर
सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर के महासचिव गजेन्द्र पंडा ने बताया कि इन दिनों भगवान जगन्नाथ अपने बिस्तर को छोड़कर अणसर गृह में चटाई पर लेटे हैं। इस दौरान उनकी आंखें भी बंद है। बीमारी की वजह से पौष्टिक आहार के रूप में उन्हें दशमूलारिष्ठ काढ़ा और गजामंूंग(अंकूरित मूंग) का भोग लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ ने मानव रूप में जन्म लिया है। इसलिए वे बीमार पड़े और अब उनका उपचार किया जा रहा है। जिसतरह घर में व्यक्ति बीमार होता है तो उन्हें घी, तेल वाले मसालेदार भोजन से दूर रख हल्का सुपाच्य भोजन व दवाई दी जाती है उसी तरह महाप्रभु को भी इन दिनों पौष्टिक भोजन के रूप में गजामंूग का भोग लगाया जा रहा है। जब वे मौसी के घर जाएंगे तब उन्हें चार पहर स्वादिष्ठ व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

14 को होगी रथयात्रा
लंबी बीमारी से ठीक होने के बाद भगवान जगन्नाथ जब नगर भ्रमण पर निकलेंगे तो अपनी मौसी गुंडिचा के घर कुछ दिन ठहरेंगे। शहर में महाप्रभु के लिए दो गुंडिचा मंडप तैयार हो रहे हैं। सेक्टर 10 और सेक्टर6 में जहां सेक्टर 4 और सेक्टर6 मंदिर से रथ पर सवार होकर महाप्रभु भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसी के घर जाएंगे। 14 जुलाई को होने वाली रथयात्रा के लिए दोनों ही मंदिरों में तैयारी शुरू हो चुकी है।रथ के रंगरोंगन से लेकर महाप्रभु के लिए विशेष वस्त्र भी ओडि़सा से मंगाए गए हैं।