23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह 5 बजे थाने पहुंचा और बोला, साहब गिरफ्तार कर लो, मैने पत्नी की कर दी हत्या

अटल आवास में गुरुवार को पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह 5 बजे थाना पहुंचा। बोला साहब पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, मुझे गिरफ्तार कर लो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 28 Jun 2018, 8:02 PM IST

Bhilai crime

सुबह 5 बजे थाने पहुंचा और बोला साहब गिरफ्तार कर लो मैने पत्नी की कर दी हत्या

भिलाई. जामुल अटल आवास में गुरुवार को पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह 5 बजे थाना पहुंचा। पुलिस से बोला साहब अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, अब मुझे गिरफ्तार कर लो। उसकी बात सुनकर कुछ देर के लिए पुलिस भी सन रह गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची मृत महिला के गले में लोवर फंसा था। आरोपी दीनाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया।

घटना गुरुवार सुबह 4 बजे बोगदा पुलिया जामुल की

घटना गुरुवार सुबह 4 बजे बोगदा पुलिया जामुल की है। जामुल थाना टीआई दिलीप सिंह सिसोदिया ने बताया कि दीनाराम साहू (३७) और पत्न कल्याणी साहू के बीच दिवाली के बाद से विवाद चल रहा था। दीनाराम चरित्र पर शक था। उसके अवैध संबंध थे। उसे लेकर कई बार पत्नी से मना किया, लेकिन वह नहीं सुनती थी।

दोनों बेटे नानी के घर रहते
दीनाराम और कल्याणी की शादी १६ साल पहले हुई थी। बड़ा बेटा दानेश (१५) और डिलेश (१३) है। दोनों अपनी नानी के यहां लेबर कैंप में रहते हैं। बड़ा बेटा ९वीं और छोटा ८वीं में पढ़ाई करता है। घटना के दिन दीनाराम और कल्याणी ही घर पर थे।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक दीनाराम साहू सात माह बाद गांव से लौटा था। दोनों में रात को विवाद भी हुआ, फिर वे सो गए। सुबह ४ बजे दीनाराम उठा और पहले पत्नी का गला लोवर पेंट से घोंटा, फिर देखा कि सांस अभी भी चल रही है, तो मसाला पीसने वाले सिलबट्टा से सिर पर तकिया रखकर दौंच दिया।

सिर पर वार से कट गई जीभ
फारेंसिक एक्सपर्ट अनुपमा मेश्राम ने बताया कि लोवर से उसका गला घोंटा है। उसकी जीभ बाहर निकल आई। टूटी हुई चूडिय़ा घटना स्थल पर मिली। जिससे लगा रहा कि मृतिका ने काफी संघर्ष किया है। आरोपी ने पत्नी के सिर पर तकिया रख कर फिर वार किया। इस वजह से उसकी जीभ कट गई है। जमीन और दीवार पर खून के छींटे आए है।

आरोपी ने सरेंडर कर दिया
एएसपी शहर विजय पांडेय ने बताया कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसने पहले लोवर से गला घोटा। फिर थाने आकर खुद को सरेंडर कर दिया। आरोपी पति के खिलाफ धारा ३०२ के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।