
JEE Main Exam 2025: छत्तीसगढ़ में जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा के लिए करीब 10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। बुधवार को परीक्षा का पहला दिन था। सेशन-2 की परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 9 अप्रैल तक चलेगी। एक्सपर्ट की मानें तो जेईई मेन सेशन 2 के पहले दिन फिजिक्स का सेक्शन थोड़ा ट्रिकी था।
मैथ्स के पेपर का स्तर मध्यम था, लेकिन ये सेक्शन काफी लंबा था। यही कारण है कि छात्रों को इसमें समय लगा जबकि केमिस्ट्री का सेक्शन आसान था। कुल मिलाकर परीक्षार्थियों के अनुसार जेईई मेन पेपर का स्तर मध्यम (मॉडरेट लेवल) था।
जेईई मेन पेपर में कॉन्सेप्चुअल और न्यूमेरिकल प्रश्नों का मिक्सचर शामिल था। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर चुनौती दर्ज करानी होगी। साथ ही प्रत्येक ऑब्जेक्शन के लिए शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद एक्सपर्ट पैनल की ओर से इन चुनौतियों की जांच की जाएगी।
जेईई सेशन 2 एग्जाम में कैंडिडेट्स को मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैमरा, ब्लूटूथ, स्मार्टफोन लाने पर मनाही होगी। अभ्यर्थी ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, कागज, किताबें, नोट्स, लॉग टेबल, स्लाइड रूल, डॉक्यूपेन, पर्स, हैंडबैग, कैलकुलेटर, खाने-पीने की चीजें लाना भी बैन है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। वहीं, 7 से 9 अप्रैल तक होने वाले एग्जाम के लिए हॉल टिकट बाद में जारी किए जाएंगे।
Updated on:
3 Apr 2025, 12:19 PM IST
Published on:
3 Apr 2025, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.