भिलाई. प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू की कार पर पथराव हो गया। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के कोनारी गांव में मड़ई मेला के दौरान खेल प्रतियोगिता में पहुंची थीं। कार पर अचानक पत्थर फेंके जाने से मंत्री और उनके स्टाफ सकते में आ गए। तत्काल पुलिस को पथराव की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। गनीमत रही कि इस घटना में मंत्री को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उन्होंने बाद के कार्यक्रम निरस्त कर दिए और वापस अपने आवास पहुंच गईं।