28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक हजार में कराए हेयर स्पा और 30 हजार का मोबाइल खरीदते पकड़े गए नाबालिग चोर

नाबालिग मोटू पतलू की शतिर जोड़ी ने पान ठेला में तो बहुत चोरियां की, लेकिन पहली बार बड़ी दुकान खंडेलवाल किराना स्टोर्स में हाथ मारा और पकड़े गए।

2 min read
Google source verification
Bhilai crime

एक हजार में कराए हेयर स्पा और 30 हजार का मोबाइल खरीदते पकड़े गए नाबालिग चोर

भिलाई. नाबालिग मोटू पतलू की शतिर जोड़ी ने पान ठेला में तो बहुत चोरियां की, लेकिन पहली बार बड़ी दुकान खंडेलवाल किराना स्टोर्स में हाथ मारा और पकड़े गए। दोनों ने किराना दुकान से एक लाख रुपए चोरी किए थे। इसके बाद दोनों अय्याशी करने नागपुर गए थे। वहां से आकर एेपल मोबाइल खरीदने निकले तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

35 हजार का मोबाइल देख रहा था तब पुलिस अंकल आए और पकड़ लिया

पुलिस पूछताछ में बताया कि एेपल मोबाइल का नाम बहुत सुना था। उसे खरीदने का बहुत शौक था। उसी को खरीदने दुर्ग गए थे। 35 हजार रुपए का मोबाइल देख रहा था। तब पुलिस वाले अंकल आए और पकड़ लिया। इसके पहले चार घड़ी, दो मोबाइल चार्ज करने वाला पॉवर बैंक और पर्स खरीदा था। दोनों ने एक हजार रुपए देकर मॉडर्न स्टाइल की हेयर कटिंग कराई। पुलिस ने उनके कब्जे से नागपुर का टिकट भी जब्त किया है।

मॉडर्न हेयर कटिंग कराई, महंगी घड़ी, जूते और कपड़े भी खरीदे

ग्रामीण एएसपी डीआर पोर्ते और क्राइम ब्रांच टीआई भावेश साव ने शनिवार को चोरी के आरोपियों को पकडऩे का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सतीश खंडेलवाल की शिकायत पर चोरों की पतासाजी शुरू की। मुखबिरों से सूचना मिली कि दो अपचारी बालक इंदिरा मार्केट में मोबाइल दुकान पर एेपल का मोबाइल, मंहगे घड़ी, जूता, चप्पल, पेंट शर्ट खरीदने घूम रहे हैं। टीम ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने ६ जून को किराना दुकान में चोरी करना स्वीकर किया। दोनों के कब्जे से 56 हजार 400 रुपए नकद नई घड़ी, पर्स और मोबाइल बरामद किया है। वहीं एडवांस वेतन बताकर अपनी मां को ५ हजार रुपए दिया था। उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जानिए कैसे दिया चोरी की वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि एक १४ और दूसरा ११ साल का नाबालिग आरोपी है। १४ वर्षीय मोटा है। दूसरा ११ वर्षीय काफी पतला लड़का है। ६ जून को खंडेलवाल के दुकान की रैकी की। दुकान के पीछे निर्माणाधीन मकान में बास बल्लियां बधी हुई थी। उसी बास के सहारे खिड़की को लोहे की राड से फैला दिया। फिर आरोपी पतलू की मुंडी को घुंसा दिया। जब वह घुंस गया तो खूद अंदर प्रवेश किया। दोनों ने चोरी कर आसानी से मिकल गए। नागपुर जाकर ऐसो आराम करने में पैसा खर्च ुिकया।

यहां पहले कर चुके हैं चोरी
पुलिस को अन्य चोरियों के बारे में बताया कि करीब 4 माह पहले सुपेला रोड पंजाबी के घर से ४० हजार रुपए चोरी किए थे। वैशाली नगर कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर से 2 सप्ताह पहले दान पेटी चोरी की थी। दो माह पूर्व रूगंटा कॉलेज के पीछे हनुमान मंदिर, जैन मंदिर की दान पेटी से पैसे चोरी किए। इसके अलावा रावणभाठा सुपेला के पान ठेला से भी चोरी करना कबूल किया। नशे के आदी दोनों आरोपी चोरी के पैसा को खाने पीने, घूमने-फि रने में खर्च करना बताया।

पत्रिका ब्यू
पैरेट्स अपने बच्चों पर नजर रखें। रात में घर से बाहर गया है तो उसके समय पर ध्यान दें। कब आ रहा है और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं तो उससे बात करें। गलत न करने की समझाइश दें।