1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुमशुदा पिता की फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, फिर ऐसी खबर आई कि परिजन के होश उड़ गए

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करते समय उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके पिता की मौत की खबर उसे मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 7 Aug 2018, 11:28 PM IST

bhilai patrika

गुमशुदा पिता की फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल, फिर ऐसी खबर आई की परिजन के होश उड़ गए

भिलाई. पिता की गुमशुदगी से परेशान बेटे ने उनके फोटो के साथ सहायता का संदेश सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके वायरल होते ही देर रात पिता जब घर नहीं पहुंचे, तो परेशान बेटे ने नाते-रिश्तेदारों के यहां तलाश की। नहीं मिलने पर परेशान होकर पिता की फोटो के साथ हेल्प का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल करते समय उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके पिता की मौत की खबर उसे मिलेगी। पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आने से शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया था।

बेटे ने सोशल मिडिया में फोटो वायरल किया
भ_ी थाना पुलिस ने बताया सोमवार को दोपहर में चंद्रा मौर्या टॉकीज के पास अप लाइन पर ट्रेन की जद से एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने मर्ग कामय कर शव को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया। देर रात उनकी शिनाख्त रिसाली निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी ललीत किशोर पांडेय से हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक का बेटा बल्लू पांडेय ने शिनाख्त की। सोमवार को सुबह 11 बजे घर में बताकर रिसाली से सेक्टर 5 के लिए निकले थे। जब रात तक घर वापस नहीं लौटे, तो बेटे ने सेक्टर 5 पहुंच कर पतासाजी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर बेटे ने सोशल मिडिया में फोटो वायरल किया। तब पता चला कि जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखा शव उनके पिता का है।

नदी में मिला शव राजनादगांव के सदन सिंह का
दुर्ग-अंजोरा मार्गपर बने शिवनाथ ब्रिज के निकट शनिवार को मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक लालबाग राजनादगांव निवासी सदन सिंह (65) निकला। परिजन ने मॉरच्युरी पहुंचकर शव पहचाना। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलगांव पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सदन सिंह शुक्रवार सुबह घर से सेलून जाने के लिए निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर तलाश शुरू की थी। लालबाग थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस अनुमान लगा रही है कि मृतक बाल कटाने के बाद नदी में नहाने पहुंचा रहा होगा और तेज बहाव के कारण वह डूब गया और शव बहते हुए दुर्ग आ गया। शव पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया था। मृतक का दमाद छावनी में रहता है। वाट्सएप गु्रप में शव का फोटो देख वह पुलगांव थाना पहुंचा था।