मौसम विभाग का कहना है कि, दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इससे भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में गुरुवार से छत्तीसगढ़ का मौसम बदल सकता है। आंधी तूफान और तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, 22 मई के लिए दुर्ग जिले में हैवी रेन को लेकर चेतावनी जारी की है।