15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिनों से लापता मासूम की मां यह भी नहीं बता पा रही कि बच्ची क्या पहनी है

कैलाश नगर क्षेत्र से तीन दिन पहले गायब हुई चार साल की मासूम पूजा का पता नहीं चला है। मोहन नगर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।

2 min read
Google source verification
Missing  innocent baby

दुर्ग . कैलाश नगर क्षेत्र से तीन दिन पहले गायब हुई चार साल की मासूम पूजा का पता नहीं चला है। पूजा का अपहरण हुआ है या फिर वह किसी घटना का शिकार हुई है यह रहस्य बना हुआ है। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सूचना देने वाले बच्ची के पिता निर्भय दास उर्फ बिहारी बाबा की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की सुबह पांच बजे की है। घटना के समय पूजा सोकर उठी थी और कुछ देर कमरे में खेलने के बाद घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद पूजा कहां गई इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं। निर्भय दास का कहना है कि शाम लगभग सात बजे जब वह अपनी पत्नी को फोन कर हालचाल पूछा तब उसे घटना की जानकारी हुई। रात नौ बजे मोहन नगर थाना में सूचना दी। प्रार्थी निर्भय कैलाश नगर में सुरेश चंद्र के मकान में किराए से रहता है।

मां मनोरोगी
पुलिस का कहना है कि निर्भयदास पुजारी है। वह हर दिन सुबह बेमेतरा जिला चला जाता है और देर रात लौटता है। घर में उसकी पत्नी और बच्ची रहती है। पुलिस का कहना है कि निर्भयदास की पत्नी से पूछताछ संभव नहीं है क्योंकि वह मानसिक रोगी है।

इसलिए है शंका

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लेनदेन को लेकर निर्भयदास का विवाद कुछ लोगों से है। घटना के ३६ घंटे बाद भी बच्ची का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस इस मामले को लेनेदेन से जोड़ते हुए जांच कर रही है। पुलिस पीडि़त पिता के काल डिटेल भी खंगाल रही है।

बच्ची क्या पहनी है इसका भी खुलासा नहीं

मासूम पूजा घटना के समय क्या पहनी है इसका खुलासा भी अब तक नहीं हो पाया है। घटना के समय पूजा के पिता घर पर नहीं थे। वहीं मनोरोगी मां इस बारे में कुछ बता भी नहीं पा रही है। बहरहाल पुलिस बच्ची के हुलिया को लेकर खोजबीन कर रही है।