3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुखबिरी के शक में सोए हुए व्यक्ति को नक्सलियों ने उतार दिया मौत के घाट

जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के धनोरा में बुधवार की रात नक्सलियों ने एक और ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।

2 min read
Google source verification
Naxali terror

राजनांदगांव. जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के धनोरा में बुधवार की रात नक्सलियों ने एक और ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। पिछले तीन दिनों के अंदर यह तीसरी हत्या है। सिलसिलेवार हो रही घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सुरेश तोप्पा की बीती रात कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या

महाराष्ट्र का धनोरा राजनांदगांव जिले के सीमा से सटा हुआ है। नक्सलियों ने यहां मुखबिरी का आरोप लगाते हुए सुरेश तोप्पा की बीती रात कुल्हाड़ी ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। नक्सली ने घटना को तब अंजाम दिया जब सुरेश अपने घर में सोया हुआ था। नक्सलियों ने हत्या के बाद घटनास्थल पर सुरेश तोप्पा के नाम पर एक बैनर भी बांध दिया जिसमें ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी से बाज आने की चेतावनी दी गई है।

यह तीसरी हत्या
इससे पूर्व दो दिन पहले धनोरा के बाजीराव जांगी की लाश राजनांदगांव जिले के औंधी के राममनोरा गांव में लहूलुहान हालत में मिली थी। नक्सलियों ने उसके गांव में लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसके शव को औंधी क्षेत्र में फेंक दिया था। इससे पहले भी 21 नवंबर को झाडापापड़ा गांव के साप्ताहिक बाजार में मुर्गा लड़ाई देख रहे सुनील पवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

खेत में काम कर रही महिला पर चाकू से प्राणघातक हमला
बसंतपुर थाना क्षेत्र के बांकल में खेत में काम कर रही एक महिला पर चाकू से प्राणघातक हमला कर आरोपी फरार है। पुलिस धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बांकल निवासी 29 वर्षीय अगनी बाई पति मनोज खेत में धान कटाई कर रही थी। इस दौरान दोपहर करीब ढाई बजे राजीव नगर निवासी गोपाल साहू मौके पर पहुंच कर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। घटना में महिला अगनी बाई को गंभीर चोटे आई है। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।