23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / NEET UG Result: भिलाई के दर्शित स्टेट टॉपर, 23 छात्रों ने हासिल किए 600 से अधिक अंक

NEET UG Result: भिलाई के दर्शित स्टेट टॉपर, 23 छात्रों ने हासिल किए 600 से अधिक अंक

NEET UG Result: भिलाई के दर्शित जैन ने 618 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 524 हासिल किया है। इस तरह दर्शित नीट के स्टेट टॉपर बन गए हैं। दर्शित सीबीएसई के नतीजों में भी टॉपर रहे थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 15 Jun 2025, 12:07 PM IST

NEET UG result

दादा, माता-पिता के बाद अब दर्शित बनेगा डॉक्टर ( Photo - Patrika )

NEET UG Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को नीट यूजी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में भिलाई के दर्शित जैन ने 618 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 524 हासिल किया है। इस तरह दर्शित नीट के स्टेट टॉपर बन गए हैं। दर्शित सीबीएसई के नतीजों में भी टॉपर रहे थे।

606 अंकों और 1009 रैंक के साथ भिलाई के कुशाल धमेजा सेकंड टॉपर बन गए हैं। तीसरे स्थान पर शिमौन बगारिया है, जिनको नीट में 602 अंक और 1239 ऑल इंडिया रैंकिंग मिली है। नीट की इस रैंकिंग के आधार पर दर्शित का शासकीय मेडिकल कॉलेज और एस में एडमिशन का रास्ता खुल गया है। बाकी छात्रों को भी प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन मिल सकेंगे।

NEET UG Result: राज्य के छात्रों को प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की करीब दो हजार सीटें हैं। अबकी बार नीट का प्रश्नपत्र काफी कठिन रहा। पिछले साल जहां भिलाई के विद्यार्थियों ने 700+ अंक हासिल किए थे, वहीं इस साल कठिन प्रश्नपत्र की वजह से अंकों का पैमाना 650 के भीतर सिमट गया। इस साल प्रदेश में मेडिकल के दाखिलों में राज्य के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें: NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर, 1289 में MBBS तो मात्र इतने में कर सकेंगे MD-MS की पढ़ाई

दर्शित जैन : एआईआर- 524 परिवार का थर्ड जरनेशन डॉक्टर बनूंगा

मेरे दादाजी डॉ. मूलचंद जैन हमारे परिवार के फस्र्ट जनरेशन डॉक्टर हैं। इनके बाद मेरे पिता डॉ. प्रवीण कुमार जैन और माता डॉ. शिल्पा जैन ने भी मेडिकल की पढ़ाई की। इस तरह उनके बाद अब मैं अपने परिवार का थर्ड जनरेशन डॉक्टर बनूंगा। देश सेवा के लिए मेडिकल की फील्ड एक बेहतर जरिया है। इसलिए कक्षा 12वीं में गणित के बजाए बायोलॉजी चुना। नीट की तैयारी कक्षा 10वीं के बाद से ही शुरू कर दी थी।

पूरा परिवार डॉक्टर्स हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी मुझपर इसी पेशे में आने का दबाव नहीं बनाया, बल्कि पेशे के लिए उनका समर्पण देखकर मैंने भी इसी फील्ड में बढऩे का निर्णय लिया। अभी एमबीबीएस से शुरू हो रही है, लेकिन इसमें आगे कई परीक्षाएं बाकी है। काबिल सर्जन बनने की इच्छा है।

600 से अधिक वाले 23 छात्र

नीट यूजी की परीक्षा में भिलाई-दुर्ग के 3,385 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस साल ट्विनसिटी से 23 से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने 720 अंकों की परीक्षा में 600 से अधिक अंक हासिल कर अपने लिए किसी न किसी मेडिकल कॉलेज का द्वार खोल लिया है। जल्द ही इसके लिए काउंसलिंग शुरू होगी, जिससे इनके नए सफर का आगाज हो जाएगा।

राज्य के छात्रों को प्राथमिकता

प्रदेश में सीटें

रायपुर - 230

बिलासपुर - 230

दुर्ग - 200

अंबिकापुर - 175

कोरबा - 125

राजनांदगांव - 125

जगदलपुर - 125

रायगढ़ - 110

बालाजी - 150

रिस - 150

शंकराचार्य - 150

भीष्मदेव यादव512

विजय चंद्राकर 533

राशि चंतारे 508

विभा देवांगन 480