11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीसीटीवी की निगरानी में जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार से नामांकन

विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के लिए कलक्टोरेट में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पर इस बार सीधे चुनाव आयोग की नजर रखेगी।

3 min read
Google source verification
Bhilai patrika

सीसीटीवी की निगरानी में जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार से नामांकन

दुर्ग .विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के लिए कलक्टोरेट में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पर इस बार सीधे चुनाव आयोग की नजर रखेगी। इसके लिए कलक्टोरेट में दर्जनभर से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे आयोग के अफसरों के कम्प्यूटर से कनेक्ट रहेंगे। कलक्टोरेट परिसर में भी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। क लक्टोरेट के चारों ओर बेरीकेटिंग कर रास्तों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे है।
अभ्यर्थियों की रैली, वाहनों की संख्या, रिटर्निंग ऑफिसर्स के कक्ष में प्रवेश आदि को लेकर आदर्श आचार संहिता के तहत सख्त प्रावधान किए गए हैं। अभ्यर्थी नामांकन रैली में केवल 10 वाहन ला सकेंगे। वाहन को कलक्टोरेट के 200 मीटर पहले रोक दिया जाएगा। जीई मार्ग पर वाहनों को डीईओ ऑफिस के मैदान पर पार्क कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं पटेल चौक पर ही रोक दिए जाएंगे। इसके लिए यहां बेरीकेटिंग की गई है। पटेल चौक के बाद अभ्यर्थी के साथ केवल 3 वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इन वाहनों को कलक्टोरेट के गेट से पहले रोक दिया जाएगा। यहां से अभ्यर्थी के साथ केवल 4 लोग नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे।अभ्यर्थी अपने साथ किसी वकील को ले जाना चाहें तो वे भी इसी में शामिल होंगे।

महत्वपूर्ण तारीख
26 अक्टूबर- अधिसूचना के साथ नामांकन शुरू
2 नवंबर- नामांकन दाखिले की आखिरी दिन
3 नवंबर- नामांकन पत्रों की जांच
5 नवंबर नामांकन वापसी का अंतिम दिन,चिन्ह का आवंटन
( सभी कार्यके लिए समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक)
20 नवंबर को मतदान (सुबह 7 से शाम 5 बजे तक।
11 दिसंबर मतगणना व परिणामों की घोषणा

रैलियों पर भी रहेगी आयोग की नजर
अभ्यर्थियों की नामांकन रैली पर भी आयोग की नजर रहेगी। रैली की पूरी गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्थलों में वीडियोग्राफर तैनात किए जाएंगे। इसी के आधार पर खर्च का आंकलन किया जाएगा।

विधानसभावार यहां लिए जाएंगे नामांकन
पाटन कक्ष क्रमांक-33 गौरव सिंह सीईओ जिला पंचायत
दुर्ग ग्रामीण कक्ष क्रमांक-31 संजय अग्रवाल एडीएम
दुर्गशहर कक्ष क्रमांक-4 उमेशअग्रवाल कलक्टर
भिलाई नगर कक्ष क्रमांक-39 एसएन मोटवानी अपर कलक्टर
वैशाली नगर कक्ष क्रमांक-29 केएल चौहान अपर कलक्टर
अहिवारा कक्ष क्रमांक-20 एसपी वैद्य संयुक्त कलक्टर

काम के दौरान गिर पड़े डिप्टी कलक्टर
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग आफिसर डिप्टी कलक्टर अरुण सोनकर अस्वस्थ हो गए हैं। वे काम के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय में गिर गए थे। उनका उपचार अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में किया जा रहा है। उनके अस्वस्थता के कारण निर्वाचन कार्य के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से नए डिप्टी कलक्टर पदस्थ करने की मांग की गई है।

नामांकन की वीडियोग्राफी
कलक्टोरेट के गेट पर 3 लेयर की जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा।सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर्स के कमरे में भी नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के दौरान शहर में यातायात के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। शहर में भारी वाहन सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक व शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इन मार्गों पर 24 घंटे रोक
26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सुबह 7.30 से रात्रि 10 बजे सीएएफ लाइन टर्निंग बायपास तिराहा भिलाई से, धमधा नाका ओवर ब्रिज से, बालोद तिराहा पद्मनाभपुर रोड से, बालोद तिराहा से पटेल चौक से, ग्राम बघेरा से गंजपारा रोड दुर्ग शहर में की ओर आने वाले मार्ग पर भारी व मध्यम वाहनों के प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

हर विधानसभा के लिए प्रेक्षक नियुक्त
पाटन-साहब सिंह
मो.- 94126-12683,94255-09562
दुर्ग ग्रामीण- पबित्र मंडल
मो.-94255-09563
दुर्ग शहर -गुरूनीत तेज
मो.-094490-42481,94255-09564
भिलाई नगर-निखिल गिरीराज
मो.-94255-0956 5
वैशालीनगर- पांडुरंग कोडबाराव पोले मो.-94255-09466
अहिवारा- डॉ. आभा गुप्ता
मो.-97204-44835, 94255-09467

व्यय प्रेक्षक की भी नियुक्ति
चुनाव के लिए व्यय प्रेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। पाटन, दुर्ग ग्रामीण व दुर्ग शहर विधानसबा के आइआारएस प्रभात तंडोतिया (मोबाइल नंबर 90519-71555, 94255-09896 ) और भिलाई नगर, वैशाली नगर औरअहिवारा के लिए आइआरएस आलोक मालवीय (मोबाइल नंबर 75881-82149, 94255-09904) व्यय प्रेक्षक होंगे।