10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमंचद यादव विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, अंग्रेजी और गणित में एक भी क्वालीफाई नहीं

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने प्री-पीएचडी परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए। यह विवि की पहली पीएचडी परीक्षा थी, जिसमें एक हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

2 min read
Google source verification
Durg university

हेमंचद यादव विश्वविद्यालय: पीएचडी प्रवेश परीक्षा रिजल्ट, अंग्रेजी और गणित में एक भी क्वालीफाई नहीं

भिलाई@Patrika. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने प्री-पीएचडी परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए। यह विवि की पहली पीएचडी परीक्षा थी, जिसमें एक हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 17 विषयों के लिए ली गई इस परीक्षा में 122 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी साइंस कॉलेज को सौंपी गई थी। विवि प्रशासन ने कहा है कि विभागीय शोध समिति की बैठक 15 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसके बाद शोध कार्य की कक्षाएं एक अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी, जो 31 मार्च 2019 तक चलेगी। 6 महीनों के कोर्स वर्क को पूरा करने के बाद विवि इसके लिए अलग से परीक्षा कराएगा, जिसकी तिथि विवि की वेबसाइट पर डाली जाएगी। @Patrika

231 डिपार्टमेंट रिसर्च कमेटी (डीआरसी) को मिली प्रवेश परीक्षा से छूट
@Patrika प्राप्त आवेदनों में से 231 आवेदन डिपार्टमेंट रिसर्च कमेटी (डीआरसी) के लिए हैं, इन्हें प्रवेश परीक्षा से छूट मिलेगी। यह अभ्यर्थी नेट, स्लेट जैसी प्रतियोगिता परीक्षा पहले ही पास कर चुके हैं। प्रवेश परीक्षा में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। जिन अभ्यर्थियों ने ५० फीसदी से अधिक अंक हासिल किए उनका चयन किया गया है।

अंग्रेजी और गणित दोनों ही विषयों की परीक्षा देने वाला एक भी अभ्यर्थी क्वालिफाई नहीं कर पाया
@Patrika जारी रिजल्ट के मुताबिक प्री-पीएचडी में अंग्रेजी विषय के लिए 51 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि गणित के लिए 92 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इन दोनों ही विषयों की परीक्षा देने वाला एक भी अभ्यर्थी क्वालिफाई नहीं कर पाया। इसी तरह इतिहास, जुलॉजी और भौतिक के लिए भी अभ्यर्थी नहीं मिले।

Read more: ऐसी है हमारी उच्च शिक्षा व्यवस्था : भवन न स्टॉफ और दो नए कॉलेज में एडमिशन शुरू

इस तरह हैं चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
बायोटेक्नोलॉजी - 5
बॉटनी -4
केमिस्ट्री - 8
कॉमर्स - 6
इकॉनामिक्स - 13
एजुकेशन - 34
अंग्रेजी - 0
जियोलॉजी - 1
हिन्दी - 21
इतिहास - 0
होमसाइंस - 7
गणित - 0
माइक्रोबायोलॉजी - 4
फिजिक्स - 1
राजनीति विज्ञान - 12
समाजशास्त्र - 4
जुलॉजी - 2

Read more : #IIT: एमटेक की 20 सीटों के लिए 1000 आवेदन, पीएचडी के दावेदार भी अधिक