संगीत महाविद्यालय दुर्ग से बीपीए यानी बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स कर सकेंगे। यह डिग्री कोर्स है। जिसमें विद्यार्थियों को शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी), भरतनाट्यम, लोक संगीत विषय पढ़ने को मिलेगा। इस कोर्स के जरिए विद्यार्थी जहां संगीत की महारत हासिल करेंगे, वहीं उनको देश-प्रदेश के त्योहार और उनके पीछे का इतिहास भी बताया जाएगा।