पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विशाल सिंह (32), राजेश साहू (27), संजय प्रसाद चौधरी (32), सुनील देशलहरे (35) और भूपेन्द्र कुर्रे (39) को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। सभी आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(2), 305(ए), 111(4)(ख), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। सभी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।