20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफसर के जवाब ने विधानसभा में मंत्री को किया गुमराह

सीएमएचओ ने विधानसभा प्रश्न की भेजी गलत जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ा संशोधित जवाब, अब होगी जांच

2 min read
Google source verification
Patrika

दुर्ग . विधानसभा में गलत जानकारी भेजकर सीएमएचओ मुश्किल में पड़ गए हैं। इस मामले में सीएमएचओ डॉ. सुभाष पांडेय को नोटिस जारी हुआ है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल भी गठित किया गया है। जांच दल ११ अप्रैल को दुर्ग आएगा। गलत जानकारी भेजे जाने की वजह से अपने ही दल के विधायक के प्रश्न का जवाब देते समय स्वास्थ्य मंत्री को सदन में रुकना पड़ा था। मंत्री अजय चंद्राकर को दोबारा अध्ययन कर संशोधित जवाब प्रस्तुत करना पड़ा था।
विधायक राजमहंत सांवलाराम डहरे ने अहिवारा विधान सभा क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति और संख्यात्मक जानकारी मांगी थी। विधायक का प्रश्न का जवाब देने सदन के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। सीएमएचओ ने जवाब देने में लापरवाही बरती। सही जवाब
नहीं भेजी।

संख्या आधी से भी कम बताई
उपस्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या आधे से भी कम उल्लेख किया। भवनों की वर्तमान स्थिति भी भिन्न भिन्न दर्शाया। इसी जानकारी का प्रकाशन कराकर विधायक को उपलब्ध कराया गया। सदन की कार्रवाई के दौरान विधायक ने जवाब पर आपत्ति करते हुए सदन का ध्यान आकृष्ट कराया कि उसके विधान सभा क्षेत्र में क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केन्द्र की संख्या १६ नहीं बल्कि ३५ है। सदन में जो जानकारी उपलब्ध कराईजा रही है वह सत्य से परे है। इसके बाद दोबारा सही जानकारी मंगाकर सदन में रखा।

मंत्री से लेकर सचिव ने दिखाए तेवर
गलत जानकारी देने और एक दिन बाद वास्तविक जानकारी का मिलान करने के बाद विभागीय मंत्री अजय चंद्राकर और सचिव ने सीएमएचओ को जमकर फटकार लगाई थी। उन्हें भ्रामक जानकारी देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भौगोलिक स्थिति बताकर दे रहे सफाई
पहले तो अधिकारी ने इसे टाइमिंग मिस्टेक बताया। बाद में भौगोलिक स्थिति के कारण दिगभ्रमित होना बताया गया। अधिकारियों का कहना है कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में निकुम, धमधा व पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित है, इसलिए वे भ्रमित हो गए।