सफेद बाघ सिंघम आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर के वक्त बाघ बाड़े में घूम रहे थे, जिसकी वजह से पर्यटकों का जमावड़ा पूरे वक्त केज के आसपास देखने को मिला। पर्यटकों की भीड़ अधिक हो जाने की वजह से मगर पानी के भीतर गया, तो फिर वापस बाहर नहीं निकला। मैत्रीबाग में ईमू बर्ड के अंडे को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लग गई। इतने बड़े अंडे लोग और करीब से देखना चाहते थे।