12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ का पहला ओवर ब्रिज जो बांध के बीच से होकर गुजरेगा, पढि़ए पूरी खबर

लगभग एक किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज के 37 में से 16 पिल्लर (पीयर्स) ठगड़ा बांध के अंदर होंगे।

2 min read
Google source verification
patrika

भिलाई. दुर्ग-उतई रोड दल्लीराजहरा रेलवे फाटक पर भी ओवर ब्रिज निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। लगभग एक किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज के 37 में से 16 पिल्लर (पीयर्स) ठगड़ा बांध के अंदर होंगे। ब्रिज दुर्ग की ओर शिवमंदिर जेल तिराहा से शुरू होकर भिलाई की ओर शहीद कौशल यादव दक्षिण वार्ड हुडको के प्रवेश द्वार के पास समाप्त होगा। २०१९ तक बनकर तैयार हो जाएगा।

अभनपुर पाटन स्टेट हाईवे से पुलगांव बाइपास से बालोद और राजनांदगांव

दुर्ग-दल्लीराजहरा ८६८/१६-१७ रेलवे फाटक बंद होने पर हुडको से लेकर ठगड़ा बांध तक आए दिन जाम लगता है। भविष्य में नया रायपुर से दुर्ग तक प्रस्तावित फोरलेन बनने से ब्रिज निर्माण की उपयोगिता सार्थक हो जाएगी। अभनपुर पाटन स्टेट हाईवे से पुलगांव बाइपास से बालोद और राजनांदगांव नेशनल हाइवे अंजोरा से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे आसपास के रहने वाले लोग भिलाई, उतई, पाटन, अभनपुर, राजिम और धमतरी के लिए सुगमता से आवाजाही कर सकेंगे।

10 गुना पौधे लगाने एवं देखरेख की शर्त पर ब्रिज निर्माण की अनुमति

धम्मशील गणवीर, डीएफओ, वन मंडल दुर्ग ने बताया कि ब्रिज निर्माण के लिए १९० पेड़ों की कटाई की गई है। इसके बदले में विभाग को १० गुना पौधे लगाने एवं देखरेख करने की शर्त पर ब्रिज निर्माण की अनुमति दी गई है। एसडीओ, सेतु उप संभाग दुर्ग ने बताया कि दुर्ग जेल तिराहा से हुडको तक लगभग एक किलोमीटर लंबा ब्रिज बनाने की स्वीकृति मिली है। पोल शिफ्टिंग का कार्य बाकी है। उम्मीद है कि मार्च से पहले कार्य शुरू हो जाएगा।

एक नजर में ब्रिज
१००१.८४ किलोमीटर लंबा होगा ब्रिज
५०५ मीटर दुर्ग की ओर
३८५भिलाई की ओर
१११.८४ मीटर रेलवे पोर्शन-
१३ मीटर होगा चौड़ा

३७ पिल्लर होंगे ब्रिज में
१६ पिल्लर ठगड़ा बांध के अंदर
१-२ पिल्लर के बीच की दूरी २०-१५ मीटर होगी
३८.५६करोड़ की लागत से बनेगा ब्रिज

सिचाई विभाग से अनुमति मिल गई
उप अभियंता, सेतू उप संभाग ईश्वरी देशमुख ने बताया कि दुर्ग-दल्ली राजहरा रेलवे क्रासिंग पर जेल तिराहा ठगड़ा बांध दुर्ग होते हुए हुडको पहुंच मार्ग के सामानांतर ब्रिज बनाई जाएगा। सिंचाई विभाग से ठगड़ा बांध के अंदर पिल्लर खड़े करने के लिए एनओसी मिल गई है।

पौधे लगाने की शर्त शामिल
डीएफओ, वन मंडल, दुर्ग धम्मशील गणवीर ने बताया कि ब्रिज निर्माण के लिए १९० पेड़ों की कटाई की गई है। इसके बदले में विभाग को १० गुना पौधे लगाने एवं देखरेख करने की शर्त पर ब्रिज निर्माण की अनुमति दी गई है।

मार्च से पहले काम शुरू
एसडीओ, सेतू उप संभाग, दुर्ग आरपी सराफ ने बताया कि दुर्ग जेल तिराहा से हुडको तक लगभग एक किलोमीटर लंबा ब्रिज बनाने की स्वीकृति मिली है। पोल शिफ्टिंग का कार्य बाकी है। उम्मीद है कि मार्च से पहले कार्य शुरू हो जाएगा।