सारनाथ एक्सप्रेस रहेगी रद्द
लखनऊ रेल मंडल इलाहाबाद-फाफा मऊ रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण एवं आधुनीकीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य 16 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा। इसी प्रकार बनारस रेलवे मंडल में भी दोहरीकरण का कार्य 25 मार्च से 8 अप्रैल तक किया जाएगा। इस वजह से 15 मार्च से 07 अप्रैल तक छपरा से चलने वाली छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रदद रहेगी। 16 मार्च से 08 अप्रैल तक दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रदद रहेगी। वहीं 19, 26 मार्च व 2 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी-जिवनाथपुर-बनारस-शाहगंज हेकर चलेगी। इसी तरह 21, 28 मार्च व 4 अप्रैल को नौतनवा से चलने वाली नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-बनारस-जिवनाथपुर-इलाहाबाद छिवकी हेकर चलेगी। 3, 4, 6 व 7 अप्रैल को बरौनी से चलने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग बलिया-मऊ जंक्शन-शाहगंज होते चलाई जाएगी। 2, 3, 5 व 6 अप्रैल को यही ट्रेन शाहगंज-मऊ जंक्शन-बलिया होकर चलेगी।