8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका हरियर अभियान : सुरक्षा के संकल्प के साथ पौधे रोपकर मनाया हरियाली महोत्सव

शासकीय लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला परसिर में पौधे रोपकर हरियाली महोत्सव मनाया। हॉस्पिटल के पीछे आरक्षित उद्यान में लोगों ने नीम, कदंब, जामुन, बादाम और मुनगा के 40 पौधे लगाए।

less than 1 minute read
Google source verification
Patrika palntation campaign

पत्रिका हरियर अभियान : सुरक्षा के संकल्प के साथ पौधे रोपकर मनाया हरियाली महोत्सव

भिलाई@Patrika. शासकीय लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला परसिर में पौधे रोपकर हरियाली महोत्सव मनाया। हॉस्पिटल के पीछे आरक्षित उद्यान में लोगों ने नीम, कदंब, जामुन, बादाम और मुनगा के 40 पौधे लगाए। उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

पर्यावरण का मतलब सभी प्राकृतिक परिवेश का संतुलन बनाए रखना
इस मौके पर वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन की धर्मपत्नी चंदर भसीन ने कहा कि पर्यावरण का मतलब है सभी प्राकृतिक परिवेश का संतुलन बनाए रखना। इसके लिए पौधे लगाकर शहर में हरियाली लाना जरूरी है। मानव निर्मित चीजें वातावरण को कई प्रकार से विकृत कर रही हैं। जागरूकता से रोक लगाना जरूरी है।

पार्षद ने लिया सुरक्षा का संकल्प
वार्ड-१२ के पार्षद भोजराज सिन्हा और वार्ड २७ के पार्षद गायत्री यादव ने पौधे लगाए। भोजराज सिन्हा ने पौधों की देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। उनका का कहना है कि अस्पताल परिसर को ऑक्सीजन जोन बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका का कहना है कि पांच साल पहले नेशनल हाइवे के किनारे निगम प्रशासन के सहयोग से पौधे लगाए थे। उसमें सभी पौधे बड़ा हो गया है। मारच्यूरी परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल नहीं थी। चारो तरफ बाउंड्रीवाल बन गई है।

आप भी जुड़ सकते हैं पत्रिका के हरित अभियान से
पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान से आप भी जुड़ सकते हैं। पौधरोपण अभियान में सहभागी बन सकते हैं। लायनेस क्लब ने पत्रिका की इस मुहिम से40 पौधे लगाए। पौधे लगाने वालों में लायनेस क्लब की अध्यक्ष करुणा बंसल, सचिव सीमा यादव, कोषाध्यक्ष लता मंत्री, लता गायकवाड़, सुषमा उपाध्याय, शोभा डींगरा, उषा दीक्षित, माधुरी अग्रवाल, सावित्री सोनी, महमोहन राणा, कल्पना भाटिया, जया त्रिवेदी, सुधा वैष्णव, ऊषा चक्रवर्ती, जूली अर्नाल्ड, रश्मि लाखोटिया, कल्पना श्रीवास्तव, सुरेखा जैन, शक्ति धरनी, ममता भोजराज, दिनेश वर्मा, गुलाब सिंह राजपूत, सतीश खन्ना, राम कुमार गुप्ता, जेपी यादव, शरद विजवे, कन्हैया साहू, राधेलाल साहू शामिल है।@Patrika