इसके बाद राहुल लिफाफा खोलकर उसमें रखी चिट्ठी पढऩे लगे। इस बीच मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर हवाइयां उडऩे लगीं। प्रतिमा अपनी जगह जाकर बैठ गईं, लेकिन सभी की नजर उन पर ही लगी रही। राहुल ने चिट्ठी पढऩे के बाद उसपर कुछ लिखा और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को दी। राहुल ने प्रतिमा को फिर बुलवाया। उनके सामने मोतीलाल वोरा, पुनिया और सांसद ताम्रध्वज साहू से बात की, फिर पुनिया से कुछ कहा।