राजनांदगांव. बसंतपुर के राजीव नगर वार्ड में बड़े नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि 14 वर्षों से यह कार्य अधूरा पड़ा था। कभी फंड आता था तो कभी रूका रहता है। यहीं नहीं इसके निर्माण के लिए 4 से 5 ठेकेदार बदलते रहे। यहां रहने वालें लोग बार-बार गुहार करते थक चुके थे। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम अमले ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया।