Religious Conversion: इस सभा में ईसाई धर्म से जुड़े दो अन्य लोगों को लेकर पहुंचा था। वे लोग प्रार्थना सभा में हिंदू देवी देवाओं को छोटा बताकर अपने प्रभु का बखान कर रहे थे और लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए लोगों पर दबाव बना रहे थे। ये सभी लोग प्रार्थना सभा में मौजूद रीतू वर्मा, दीपाली राजपूत सहित अन्य लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे। इस पूरे घटना की जानकारी एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी गई। एसपी ने तुरंत बड़ी संख्या में पुलिस बल को वहां भेजा।