
CG News: पीडीएस चावल की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रहे है। खुर्सीपार से लेकर दुर्ग तक कोचिए राशन दुकान से गरीबों के राशन में डंडी मारकर बेधड़क कालाबाजारी कर रहे हैं। खाद्य विभाग सैंपल लेकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दे रहा है। चावल कोचियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
मंगलवार दोपहर चावल से भरी एक गाड़ी जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के एक राइसमिल में जा रही थी। बीजेपी के कार्यकर्तओं ने वैशाली नगर थाने के पीछ उसे पीडीएस चावल के संदेह में रोक लिया। मौके पर पुलिस को बुला लिया। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी कोचिया सूरज साव की है। पुलिस ने पीडीएस चावल के संदेह में गाड़ी को थाने ले जाकर खड़ी करा दिया। तत्काल खाद्य विभाग को बुलाकर मामला उन्हें सौप दिया।
खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर सैंपल लेकर गए
पुलिस की सूचना पर खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर चंद्रकांत बघेल पहुंचे। उन्होंने चावल की बोरी की गिनती की। करीब 22 कट्टा चावल था। फिर सैंपल लेकर चले गए। और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर चले गए। चावल मालिक सूरज साव से संदेही पीडीएस चावल का बिल तक मांगने की जेहमत नहीं उठाई।
Updated on:
25 Sept 2024 01:40 pm
Published on:
25 Sept 2024 01:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
